सुबह 5 बजे से सीढ़ी घाट पर आस्था का सैलाब… जितिया को लेकर गंगा घाटों पर उमड़ीं हजारों महिलाएं!
बख्तियारपुर के प्रसिद्ध सीढ़ी घाट के साथ रानीसराय जहाज घाट और ग्यासपुर गंगा घाट पर भी सुबह से श्रद्धालुओं की भीड़ देखने को मिली।
नालंदा के ग्रामीण इलाकों से भी महिलाएं गंगा स्नान के लिए पहुंचीं। संतान की दीर्घायु, अच्छे स्वास्थ्य और परिवार की सुख-समृद्धि की कामना के साथ जितिया पर्व की तैयारियां शुरू हुईं।
घाटों पर आपदा मित्र तैनात रहे और माइकिंग के जरिए गहरे पानी में नहीं जाने की अपील की गई।
आपके इलाके में जितिया पर्व की तैयारियां कैसी हैं?
#Jitiya #Jivitputrika #Bakhtiyarpur #GangaSnan #Bihar