अररिया: अररिया में किशोरियों को मासिक धर्म स्वच्छता और नेतृत्व के बारे में दी गई जानकारी
Araria, Araria | Jul 27, 2026 अररिया में महिला एवं बाल विकास निगम के अंतर्गत संचालित डिस्ट्रिक्ट हब फॉर विमेन एम्पावरमेंट की ओर से अररिया जिले के चौरी पंचायत भवन में किशोरियों के लिए सखी वार्ता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान मासिक धर्म स्वच्छता प्रबंधन किट का वितरण किया गया और किशोरियों को नेतृत्व के लिए भी प्रेरित किया गया।