अम्बाह थाना क्षेत्र के बरवाई गांव में किसान पंकज शर्मा की 10 बिस्वा सरसों की फसल नष्ट कर दी गई। आरोप है कि पुराने पारिवारिक विवाद के चलते खेत में ‘हीरा’ नामक खरपतवार नाशक दवा का छिड़काव किया गया। किसान ने चाचा व चचेरे भाइयों पर आरोप लगाते हुए सख्त कार्रवाई की मांग की है।