बबेरू: बबेरू में शॉर्ट सर्किट से गुमटी में लगी भीषण आग, गैस सिलेंडर फटने से उड़े गुमटी के परखच्चे, मचा हड़कंप
Baberu, Banda | Oct 4, 2026 बबेरू के कमासिन स्थित पेट्रोल पंप के पास रविवार की दोपहर शॉर्ट सर्किट से समसुद्दीन पुर निवासी संतोष पटेल की गुमटी में भीषण आग लग गई। आग की चपेट में आने से गुमटी में रखा गैस सिलेंडर तेज धमाके के साथ फट गया, जिससे गुमटी के परखच्चे उड़ गये, आग से फ्रिज,गैस सिलेंडर दुकान की सामग्री एवं संतोष की पुत्री डॉक्यूमेंट आधार कार्ड सहित अन्य दस्तावेज जल कर खाक हो गये।