साहेबगंज: साहेबगंज में तेज आंधी से गिरा पेड़, सो रहा व्यक्ति घायल
साहेबगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत बुधवार और बृहस्पतिवार के मध्य रात्रि में जगदीशपुर पंचायत के धर्मपुर राम गांव में तेज आंधी मे पेड़ घर पर गिरा। घर में सो रहे गणेश पासवान जख्मी हो गए। वहीं परिजनों के द्वारा उन्हें निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। वही ग्रामीणों के द्वारा बृहस्पतिवार करीब शाम 5:00 बजे खबर के बारे में बताया गया है।