हाथरस: हा.जंक्शन के गांव खेड़ा चतुर्भुज में पानी भरने को लेकर हुई मारपीट युवक का छत से गिरने का वीडियो हुआ वायरल पति पत्नी घाय
हाथरस जंक्शन थाना क्षेत्र के गांव खेड़ा चतुर्भुज में आज दिन मंगलवार को पानी भरने को लेकर परिजनों में मारपीट हो गई। मारपीट में छत पर से गिरने का युवक का वीडियो ग्रामीणों द्वारा वायरल कर दिया गया। इस मामले में पति भगवान सिंह और पत्नी मीरा देवी घायल हो गई। शिकायत के आधार पर पुलिस ने दोनों का जिला अस्पताल में मेडिकल कराया है।