हाथरस: गॉव रुहेरी मैं दबंगों द्वारा घर पर लघुशंका करने का विरोध करने पर वृद्ध को मारपीट कर किया घायल थाने हुई शिकायत
हाथरस गेट थाना क्षेत्र के गांव रुहेरी में दबंगों द्वारा घर पर लघुशंका करने की मना करना वृद्ध ओम प्रकाश को महंगा पड़ गया। गांव के ही दबंग किस्म के लोगों ने ओमप्रकाश के साथ मारपीट करते हुए जान से मारने की धमकी देकर फरार हो गये। पीड़ित वृद्ध द्वारा आज दिन मंगलवार को थाने में दबंगों के खिलाफ शिकायत देकर गुहार लगाई है।