कुमारखंड: कुमारखंड में स्व. कामेश्वर चौपाल की 70वीं जयंती समारोह आयोजित
मधेपुरा जिले के कुमारखंड प्रखंड कार्यालय परिसर स्थित बीस सूत्री कार्यालय भवन में शुक्रवार को शाम करीब 6 बजे से श्रीराम जन्मभूमि निर्माण के ट्रस्टी और पूर्व एमएलसी कामेश्वर चौपाल की 70वीं जयंती मनाई गई। बीजेपी पश्चिमी मंडल की ओर से आयोजित जयंती समारोह कार्यक्रम की अध्यक्षता पश्चिमी मंडल अध्यक्ष राजीव रंजन ने किया।