फतेहाबाद: डौकी पुलिस ने बाजिदपुर अंडरपास से मोबाइल चोर को किया गिरफ्तार, 3 मोबाइल बरामद, कीमत ₹2 लाख
एसीपी फतेहाबाद अमरदीप लाल ने बताया कि बुधवार को डौकी पुलिस क्षेत्र में चैकिंग कर रही थी। मुखबिर की सूचना मिली की मोबाइल फोन की चोरी करने वाला आरोपी आगरा लखनऊ एक्सप्रेस वे की सर्विस रोड पर बाजिदपुर अंडरपास की ओर आ रहा है।पुलिस ने उसे पकड़ लिया। पकड़े गए आरोपी से 3 मोबाइल बरामद किए गए । आरोपी की पहचान जितेन्द्र कुमार निवासी खंडेर फतेहाबाद के रूप में हुई।