कुटुंबा: अंबा में महाष्टमी के अवसर पर दीप अष्टमी का भव्य आयोजन, सैकड़ों श्रद्धालुओं ने लिया भाग
अंबा स्थित मां दुर्गा मंदिर में महाष्टमी के अवसर पर दीप अष्टमी का भव्य आयोजन किया गया, जिसमें सैकड़ों श्रद्धालुओं ने भाग लेकर श्रद्धा और भक्ति का परिचय दिया। हरिहरगंज रोड स्थित दुर्गा मंडप परिसर में आयोजित इस कार्यक्रम में विशेष रूप से महिला श्रद्धालुओं की उपस्थिति उल्लेखनीय रही।