सरधना: तहसील सभागार में आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस में ADM नवीन चंद्र ने सुनी समस्याएं, 4 शिकायतों का किया निस्तारण
सरधना तहसील परिसर स्थित सभागार में शनिवार को आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस में एडीएम तथा तहसीलदार ने क्षेत्र के लोगों की समस्याएं सुनी और समस्याओं के जल्द निस्तारण हेतु संबंधित अधिकारियों को त्वरित निस्तारण के निर्देश दिए। समाधान दिवस में नगर व ग्रामीण क्षेत्रों से आए लोगों ने बिजली, पानी, सड़क, राशन, शिक्षा, स्वास्थ्य और पुलिस से जुड़ी समस्याएं रखी