सूरजगढ़: किरणपुर मानिकपुर पथ पर रामू बाबा स्थान के पास बाइक पलटी, एक की मौत, 2 घायल
किरणपुर मानिकपुर पथ में रामू बाबा स्थान के समीप बाइक असंतुलित होकर पलट जाने से एक व्यक्ति की इलाज के दौरान मौत हो गई व बाइक सवार दो व्यक्ति जख्मी हो गए. सोमवार पूर्वाह्न 11:45 बजे घायलों को सूरजगढ़ा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र से बेहतर इलाज के लिए सदर अस्पताल लखीसराय रेफर किया गया. मृतक की पहचान मेदनी चौकी के रहने वाले शिवनंदन शर्मा के रूप में हुई.