मुगलसराय: मुगलसराय में सड़क चौड़ीकरण के दौरान बड़ा हादसा, मंदिर का गुंबद गिरने से PWD कर्मचारी की मौत, एक घायल
मुगलसराय में शुक्रवार देर रात करीब 10 बजे सड़क चौड़ीकरण के दौरान प्राचीन काली मंदिर के ध्वस्तीकरण के समय भारी गुंबद गिरने से बड़ा हादसा हो गया। गुंबद की चपेट में आने से PWD कर्मचारी झुमरी उर्फ बलदेव (58) निवासी पड़ाव डांडी की मौत हो गई, जबकि एक अन्य व्यक्ति घायल हो गया। हादसे के बाद ध्वस्तीकरण का कार्य कुछ देर के लिए रोक दिया गया व मौके पर ह्ड़कंप मच गया।