चितरंगी: चितरंगी पुलिस टीम ने ग्राम गेरुई से 1100 ग्राम गांजे के साथ एक युवक को किया गिरफ्तार
सिंगरौली पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक के मार्गदर्शन में चलाए जा रहे नशे के विरुद्ध अभियान के तहत चितरंगी थाना प्रभारी को सफलता मिली है जहां मुखबीर की मिली सूचना के आधार पर ग्राम गेरुई मेन रोड से एवेंजर मोटरसाइकिल से गांजा तस्करी करने जा रहे युवक को रोका गया और उसकी तलासी ली गई।जहां जिसके कब्जे से 1100 ग्राम गांजा जप्त किया गया।