चितरंगी: झोखो चेक पॉइंट पर अवैध रेत से लदा हाईवा ज़ब्त, चितरंगी और झोखो पुलिस की कार्रवाई
चितरंगी थाना क्षेत्र अंतर्गत झोखो चेक प्वाइंट सड़क मार्ग में रेत की चोरी कर ले जा रहे एक हाईवा वाहन को पुलिस ने जप्त करते हुए कार्यवाही के लिए चितरंगी पुलिस को सुपुर्द कर दिया गया है।इस कार्यवाही में चितरंगी एवं झोंखो पुलिस ने संयुक्त रूप से वाहन को घेराबंदी कर जप्त किया। वहीं वाहन चालक के विरुद्ध अपराध पंजीबद आज गुरुवार के शाम 4:00 बजे के करीब किया गया है।