चितरंगी: सरई में बस और बाइक की टक्कर में दुबे बस चालक के खिलाफ गैर इरादतन हत्या का मामला दर्ज
सरई थाना क्षेत्र के धनौजा मंदिर के पास बीते दिनों निर्बल दुबे बस सर्विसेज के सन की चालक ने पुरानी रंजिश को लेकर बाइक में सवार तीन लोगों को टक्कर मार कर बाइक को घसीटते हुए ले गया।जहां बाइक जल कर खाक हो गई।और उसमें सवार छोटेलाल मिश्रा की घटनास्थल पर ही मौत हो गई।वहीं घटना के बाद आरोपी बस चालक के विरुद्ध पुलिस ने गैर इरादतन अपराध पंजीबद्ध किया।