शाहजहांपुर: ब्राह्मण समाज के अपमान पर भड़के राजेश अवस्थी, अखिलेश यादव से राजकुमार भाटी को पार्टी से निकालने की की मांग
शाहजहांपुर। समाजवादी पार्टी के प्रवक्ता राजकुमार भाटी के कथित विवादित बयान को लेकर ब्राह्मण समाज में आक्रोश बढ़ता जा रहा है। बुधवार को समाज के लोग सदर बाजार थाने पहुंचे और तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की। इस दौरान एडवोकेट राजेश अवस्थी ने सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव से मांग करते हुए कहा कि राजकुमार भाटी को तत्काल पार्टी से बाहर किया जाए