चम्पावत: अनुसूचित मोर्चे के अध्यक्ष अजय कुमार ने त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव को लेकर वर्चुअल माध्यम से ली बैठक
त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव को लेकर अनुसूचित मोर्चे की प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार ने सभी जनपद के कार्यकर्ताओं के साथ वर्चुअल माध्यम से बैठक कर आवश्यक दिशा निर्देश जारी किए हैं। चंपावत जिले में त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव को लेकर धीरे-धीरे माहौल गर्म होने लगा है। वहीं भाजपा की ओर से विभिन्न जिला पंचायत सीटों पर अपनी अधिकृत प्रत्याशी भी घोषित किए गए हैं।