Public App Logo
Jansamasya
News
पुलिस
Maharashtra
Bjp
National
Police
Bihar
India
Gujarat
भाजपा
Congress
Modi
Delhi
Viral
Bollywood
दिल्ली
Patna
Breakingnews
Narendramodi
Madhya_pradesh
Madhyapradesh
Pmmodi
Rahulgandhi
यूपी
Bhopal
सपा
Uttarpradesh
Haryana
Hardoi
image
image
image

रतनगढ़/समाचार/ पूर्व विधायक अभिनेश महर्षि ने सोमवार को राज्य सरकार द्वारा आयोजित शहरी सेवा शिविर का टाउन हॉल में एवम ग्रामीण सेवा शिविर में ग्राम पंचायत पाबुसर व ग्राम पंचायत भानुदा में अवलोकन कर विभिन्न विभागों की ओर से संचालित जनकल्याणकारी योजनाओं एवं विकास कार्यों की प्रगति की समीक्षा की। इस दौरान उन्होंने अधिकारियों से योजनाओं के क्रियान्वयन की जानकारी प्राप्त कर आमजन को अधिकतम लाभ पहुंचाने के निर्देश दिए। शिविर के दौरान मुख्यमंत्री शहरी जनकल्याण योजना, पट्टा वितरण, सामाजिक सुरक्षा पेंशन, खाद्य सुरक्षा, आयुष्मान भारत, जल एवं स्वच्छता सहित विभिन्न सरकारी योजनाओं के तहत पात्र लाभार्थियों को लाभ प्रदान किया गया। पूर्व विधायक अभिनेश महर्षि ने पात्रजनों को शहरी पट्टों का वितरण कर उन्हें शुभकामनाएं दीं। इस अवसर पर पूर्व विधायक अभिनेश महर्षि ने कहा कि राज्य सरकार का उद्देश्य शासन की योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पारदर्शी एवं सरल प्रक्रिया के माध्यम से पहुंचाना है। सेवा शिविर आमजन की समस्याओं का एक ही स्थान पर त्वरित समाधान उपलब्ध कराने का प्रभावी माध्यम बन रहे हैं। सरकार जनहित को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए प्रत्येक पात्र नागरिक को योजनाओं का लाभ सुनिश्चित करने के लिए प्रतिबद्ध है।शिविर में बड़ी संख्या में नागरिकों ने विभिन्न योजनाओं का लाभ प्राप्त किया तथा प्रशासनिक अधिकारियों ने मौके पर ही कई प्रकरणों का निस्तारण कर आमजन को राहत प्रदान की। इस अवसर पर नगरपालिका ईओ डॉ सहदेव चारण, विकास अधिकारी जगदीश व्यास,नायब तहसीलदार किशनाराम पूनिया,अंतरिम विकास अधिकारी लक्ष्मीनारायण सैनी, रतनगढ़ विधानसभा संयोजक अर्जुन सिंह फ्रांसा,बजरंग गुर्जर, जिला प्रवक्ता ओम महर्षि,अल्पसंख्यक मोर्चा जिला उपाध्यक्ष हनीफ खत्री, रामकिशन गौरिसरिया,किशोरीलाल प्रजापत,प्रवीण शर्मा,प्रह्लाद भार्गव,सुनील शर्मा,सुरेश घारू,देवी सिंह पडिहार,गोपाल सिंह सरपंच, देवीलाल मेघवाल,लूनाराम उपसरपंच, मनीष महर्षि,रामोतार दायमा, कालू शर्मा,मुकेश मुहाल,विनोद शर्मा,गुलाराम मेघवाल ,नानुराम प्रजापत, मूलनाथ सिद्ध,प्रकाश चारण,गोविन्द खटोड,प्रभु मंडा सहित दर्जनों भाजपा कार्यकर्त्ता एवम गणमान्य जन उपस्थित थे ।

Churu, Churu | Jun 22, 2026