एरकी बारा मदारपुर निवासी गौरव और अंकित बाइक से घर लौट रहे थे। तभी बाईपास पर एक अज्ञात ऑटो ने उन्हें टक्कर मार दी और मौके से फरार हो गया। हादसे में दोनों युवक घायल हो गए। आसपास के लोगों ने तुरंत उन्हें सदर अस्पताल पहुंचाया, जहां उनका इलाज रविवार दोपहर करीब 1 बजे जारी है।