झांसी: जिलाधिकारी ने राजकीय इंटर कालेज का किया निरीक्षण, कहा- नकलविहीन और शान्तिपूर्ण परीक्षा प्रशासन की प्राथमिकता
Jhansi, Jhansi | Feb 24, 2025 जिलाधिकारी अविनाश कुमार ने सोमवार को जनपद में उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद प्रयागराज, द्वारा आयोजित हाई स्कूल एवं इण्टरमीडिएट परीक्षा का विभिन्न परीक्षा केंद्रों में जाकर प्रथम पाली में हाई स्कूल के हिन्दी विषय की परीक्षा में व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया। जिलाधिकारी ने राजकीय इंटर कालेज परीक्षा केन्द्र का निरीक्षण किया और निर्देश दिए।