झांसी: प्रेम संबंध में बाधा बनी ज्योति की हत्या, आरोपी अंकित पुरोहित को सीपरी पुलिस ने माल गोदाम के पास से किया गिरफ्तार
Jhansi, Jhansi | Feb 24, 2025 सीपरी बाजार थाना क्षेत्र के मसीहा गंज चौकी में 22 फरवरी 2024 को ज्योति अहिरवार की हत्या के मामले में पुलिस ने आरोपी अंकित पुरोहित को गिरफ्तार कर लिया है। परिजनों की तहरीर पर दर्ज हुए केस के बाद एसएसपी के निर्देश पर गठित टीम ने आरोपी को पकड़ लिया। पूछताछ के बाद उसे जेल भेजा जा रहा है। जांच में सामने आया कि आरोपी अंकित का ज्योति अहिरवार से अफेयर था।