तरबगंज: लोकसभा मतदान ड्यूटी से बिना सूचना अनुपस्थित रहने वाले कर्मी पर सीडीपीओ ने दर्ज कराया मुकदमा
वजीरगंज की महिला एवं बाल विकास परियोजना अधिकारी रमा सिंह ने लोकसभा चुनाव में बिना सूचना अनुपस्थिति रहने पर मतदान कार्मिक चतुर्थ श्रेणी रणविजय सिंह के खिलाफ लोक प्रतिनिधित्व अधिनियम की धारा में केस दर्ज कराया है। कर्मी पर आरोप है कि वह पार्टी रवानगी स्थल व चुनाव ड्यूटी से अनुपस्थित थे। जिलाधिकारी नेहा शर्मा के निर्देश पर उक्त करवाई की गई है।