पुष्पराजगढ़: अमरकंटक: पूर्व नेता प्रतिपक्ष अजय सिंह राहुल भैया ने मां नर्मदा मंदिर में की पूजा अर्चना
बुधवार 11:00 बजे पवित्र नगरी अमरकंटक पहुंचकर पूर्व नेता प्रतिपक्ष एवं कांग्रेस के वरिष्ठ नेता अजय सिंह राहुल भैया ने मां नर्मदा मंदिर में पूजा अर्चना करते हुए आशीर्वाद प्राप्त किया इसके साथ ही उन्होंने स्थानीय कांग्रेस कार्यकर्ताओं और पदाधिकारी से मुलाकातकी। इसके पश्चात उन्होंने स्थानीय साधु संतों से भेंट करते हुए आशीर्वाद प्राप्त किया।