चांदवा: चंदवा के बिजली उपभोक्ताओं को बड़ी राहत, सोमवार को लगेगा विशेष शिकायत निवारण शिविर
स्थानीय बिजली उपभोक्ताओं को अब बिजली बिल की गड़बड़ियों और अन्य समस्याओं से जल्द राहत मिलने वाली है। सभापति सह विधायक प्रकाश राम के विशेष निर्देश पर बिजली विभाग द्वारा उपभोक्ताओं के लिए एक विशेष बिजली शिकायत निवारण शिविर का आयोजन किया जा रहा है।जानकारी रविवार की शाम करीब चार बजे दी गई है।