ऑपरेशन त्रिनेत्र: अफीम तस्कर की 80 लाख की संपत्ति फ्रीज
प्रतापगढ़ पुलिस ने ऑपरेशन त्रिनेत्र के तहत मादक पदार्थ तस्करों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए आरोपी असद इकबाल निवासी पानमोडी की करीब 80 लाख रुपये की अवैध संपत्तियां फ्रीज करने की प्रक्रिया शुरू की है। पुलिस के अनुसार आरोपी के खिलाफ नीमच केंट थाने में 2 किलो 800 ग्राम अफीम बरामदगी का मामला दर्ज है। जांच में सामने आया कि आरोपी लंबे समय से अफीम और डोडाचूरा तस्करी में लिप्त था। अवैध कमाई से उसने आलीशान मकान और मारुति विटारा ब्रेजा कार खरीदी थी। एनडीपीएस एक्ट के तहत संपत्ति फ्रीजिंग का प्रस्ताव नई दिल्ली स्थित सक्षम प्राधिकारी द्वारा स्वीकार कर लिया गया है।
#Pratapgarh #OperationTrinetra #NDPSAct #DrugSmuggler #PoliceAction
Dungarpur, Dungarpur | Jun 8, 2026