सिधौली: अटरिया इलाके में जानवर को लेकर हुए विवाद में दो पक्षों के बीच जमकर मारपीट, 4 लोग हुए घायल
जनपद के अटरिया थाना क्षेत्र के खेमपुर गांव में जानवरों को लेकर हुए विवाद में दो पक्षों में जमकर मारपीट हो गई मारपीट की इस घटना में चार लोग जख्मी हुए थे सभी घायलों का उपचार के लिए स्वास्थ्य केंद्र सिधौली ले जाया गया था जहां से डॉक्टर ने हालात बिगड़ने के कारण घायलों को सीतापुर के जिला अस्पताल भेजा है।