गड़हनी: गड़हनी से पुलिस ने एक युवक को देशी पिस्टल के साथ गिरफ्तार कर भेजा जेल
गड़हनी पुलिस ने गड़हनी पुल के पास से शनिवार की रात 10 बजे देशी पिस्टल के साथ एक युवक को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। युवक रत्नाढ़ निवासी अलगू सिंह का पुत्र रवि सिंह है। थानाध्यक्ष रणवीर कुमार ने बताया कि बराप में युवक पिस्टल लेकर घूम रहा था तभी गिरफ्तार कर लिया गया। आर्म्स एक्ट के तहत प्राथमिकी दर्ज कर आज जेल भेज दिया गया।