बंडा: नगर परिषद CMO और पार्षद के बीच बहस का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल
Banda, Sagar | Apr 3, 2026 गुरुवार को नगर परिषद सी एम ओ द्वारा पार्षद एवं ठेकेदार प्रभु दयाल राठौर के विरुद्ध अभद्र व्यवहार करने एवं जाति सूचक अपमानित करने का प्रकरण बंडा थाने में दर्ज कराया था। शुक्रवार को दोपहर करीब 3 बजे से सोशल मीडिया पर नगर परिषद बंडा परिसर का एक वीडियो वायरल हो रहा है। यह वीडियो गुरुवार का बताया जा रहा है। जिसमें सीएमओ और पार्षद, ठेकेदार की आपस में बहस हो रही है