नवाबगंज: बाराबंकी में चंदा चोरी के खिलाफ आम आदमी पार्टी ने किया हल्ला बोल, प्रतीकात्मक ₹420 का चेक चंपत राय को भेजा
आम आदमी पार्टी ने भगवान श्रीराम के नाम पर श्रद्धालुओं द्वारा दिए गए चंदे और मंदिर से जुड़े कथित भ्रष्टाचार के विरोध में बाराबंकी में भिक्षाटन कार्यक्रम आयोजित किया। पार्टी कार्यकर्ताओं ने नाका चौराहे पर प्रदर्शन करते हुए कटोरे लेकर भिक्षाटन किया और प्रतीकात्मक रूप से ₹420 का चेक चंपत राय को भेजा।