शाजापुर: अयोध्या बस्ती के शासकीय विद्यालय में बच्चों के मध्यान्ह भोजन में निकली इल्लियां, बच्चों ने खाना फेंका
शाजापुर के अयोध्या बस्ती स्थित एकीकृत शासकीय माध्यमिक विद्यालय में पढ़ने वाले बच्चों के मध्यान्ह भोजन में इल्लियां निकलने का मामला सामने आया है, शुक्रवार सुबह जब मध्यान भोजन स्कूल पहुंचा तो कुछ बच्चों को मध्यान भोजन की खिचड़ी में इल्लियां दिखाई दी उसके बाद बच्चों ने अपना खाना अधूरा छोड़कर थाली ओर बर्तन मे बचा हुआ खाना फेंक दिया।