शाजापुर: बेरछा में युवती से जातिसूचक दुर्व्यवहार मामले को ग्राहक पंचायत ने सुलझाया, ब्यूटी पार्लर संचालिका ने मांगी माफी
अखिल भारतीय ग्राहक पंचायत शाजापुर इकाई के पास शिकायत आयी थी कि बीते दिनों एक युवती फैशियल करवाने बेरछा में ब्यूटी पार्लर पर गयी थी,लेकिन बात बात में संचालिका को युवती द्वारा जाति बताने पर ब्यूटी पार्लर संचालिका द्वारा फैशियल करने से मना कर दिया ओर उसे अपमानित करते हुवे बाहर निकाल दिया। ग्राहक पंचायत ने दोनों पक्षो के बीच आपसी समन्वय कर मामला हल कर दिया।