पूरनपुर: पुलिस ने घर से लापता दो किशोरियों और एक युवती को सकुशल बरामद किया
सेहरामऊ और पूरनपुर थाना क्षेत्रों से घर से लापता हुई दो किशोरियों और एक युवती को पुलिस ने सकुशल बरामद कर लिया। सेहरामऊ थाना क्षेत्र के एक गांव की किशोरी को बहला-फुसलाकर ले जाने का आरोप लगाया गया था। परिजनों की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर तलाश शुरू की और किशोरी को बरामद कर लिया।