कारोबारी विनोद साहनी की हत्या पर कांग्रेसियों ने जताया शोक
भाजपा सरकार पर साधा निशाना, बोले- अपराध रोकने में सरकार विफल
चरवा। गोंडा में बर्तन कारोबारी विनोद साहनी की हत्या के विरोध में शनिवार को नगर पंचायत चरवा में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने शोकसभा आयोजित की। कार्यकर्ताओं ने दिवंगत कारोबारी को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए घटना पर दुख जताया और प्रदेश में बढ़ते अपराध को लेकर सरकार पर निशाना साधा।
कौशाम्बी कांग्रेस जिलाध्यक्ष गौरव पाण्डेय ने कहा कि प्रदेश सरकार भयमुक्त और सुरक्षित उत्तर प्रदेश का दावा करती है, लेकिन आए दिन हत्या और अन्य आपराधिक घटनाएं सामने आ रही हैं। इससे आमजन में असुरक्षा की भावना बढ़ रही है। उन्होंने कहा कि गोंडा की घटना के बाद प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अजय राय पीड़ित परिवार से मिलने जा रहे थे, लेकिन पुलिस द्वारा उन्हें हिरासत में लिया गया, जिसकी कांग्रेस कार्यकर्ता निंदा करते हैं।
कांग्रेस के कौशाम्बी प्रभारी �
Manjhanpur, Kaushambi | Sep 12, 2026