डुमरियागंज: डुमरियागंज में क्षेत्राधिकारी की बैठक, लम्बित मामलों और त्यौहार सुरक्षा को लेकर सख्त निर्देश
डुमरियागंज में थाना डुमरियागंज और थाना पथरा बाजार के लिए क्षेत्राधिकारी ब्रिजेश कुमार वर्मा ने अर्दली रूम आयोजित किया। लम्बित मामले निपटाने, जनशिकायतों को जल्द सुलझाने और धनतेरस-दीपावली की सुरक्षा को लेकर पुलिस को कड़े निर्देश दिए गए। साइबर अपराध व गश्त बढ़ाने पर भी जोर दिया गया। पुलिस ने गुण्डा और गैंगेस्टर अधिनियम के तहत भी कार्रवाई तेज करने का फैसला किया है।