गोरखपुर: UP बोर्ड में एक ही स्कूल के 150 से अधिक बच्चे फेल, सभी 12वीं के स्टूडेंट्स बोले- क्लासमेट की लड़ाई पर मिली सजा
गोरखपुर में नीना थापा इंटर कॉलेज के 150 से अधिक छात्र यूपी बोर्ड की परीक्षा में एक साथ फेल हो गए। सभी 12 वीं के छात्र हैं।उनका आरोप है कि सभी का सेंटर एक ही स्कूल पर गया था।जहां उनके स्कूल के एक लड़के का किसी और स्कूल के लड़के साथ लड़ाई हो गई।इलाज के दौरान उसकी जान चली गई। छात्रों का कहना है कि इस घटना की वजह से हमारे स्कूल के सभी बच्चों को फेल कर दिया गया।