मुरैना नगर: मुरैना में दक्षिण एक्सप्रेस में सफर बना मुसीबत,ठेकेदार का आरोप,RPF ने चेन पुलिंग बताकर पकड़ा,मारपीट की,मोबाइल जब्त किया।
मुरैना जिले के कैलारस के बस्तौली निवासी करन रजक ने आरोप लगाया कि मुरैना रेलवे स्टेशन पर बिना टिकट दक्षिण एक्सप्रेस में चढ़ने के दौरान RPF ने उसे चेन पुलिंग के आरोप में पकड़कर थाने ले जाकर मारपीट की। युवक का दावा है कि उससे 2 हजार रुपए मांगे गए और मोबाइल जब्त कर लिया गया। उसने जीआरपी को आवेदन देकर ऑनलाइन शिकायत की है तथा ग्वालियर रेलवे कोर्ट रवाना हुआ।