ओबरा: ओबरा में ब्लास्टिंग से बस्ती में गिरे पत्थर, ग्रामीणों ने जिलाधिकारी से खदान बंद कराने की की मांग
सोनभद्र के ओबरा थाना क्षेत्र स्थित बिल्ली मारकुंडी के खैरटिया ग्राम की गोंडवाना बस्ती में संचालित खदानों के खिलाफ ग्रामीणों का आक्रोश बढ़ रहा है। ग्रामीणों ने जिलाधिकारी कार्यालय पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई है, जिसमें अवैध खनन और अनियंत्रित ब्लास्टिंग से जान-माल के खतरे का आरोप लगाया गया है।