शैडो एरिया चेकिंग में छत्रीपुरा पुलिस को सफलता, तड़तड़ी चाकू के साथ युवक गिरफ्तार
चाकूबाजी की घटना को अंजाम देने से पहले पुलिस ने आरोपी को दबोचा, आयुध अधिनियम के तहत मामला दर्ज
इंदौर।।। शहर में अपराध नियंत्रण और असामाजिक तत्वों पर अंकुश लगाने के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत छत्रीपुरा थाना पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। शैडो एरिया और हॉट स्पॉट चेकिंग के दौरान पुलिस ने एक युवक को अवैध धारदार तड़तड़ी चाकू के साथ गिरफ्तार किया है।
पुलिस आयुक्त संतोष सिंह के निर्देशन में शहर में अपराधियों और असामाजिक तत्वों के खिलाफ विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इसी कड़ी में पुलिस उपायुक्त जोन-4 सुनील मेहता, अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त दीशेष अग्रवाल तथा सहायक पुलिस आयुक्त विजय तिवारी के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी संजीव श्रीवास्तव ने विशेष टीम गठित की थी।
सोमवार को शैडो एरिया की चेकिंग के दौरान पुलिस टीम को एक संदिग्ध युवक दिखाई दिया, जो पुलिस को देखकर भागने लगा। पुलिस ने घेराबंदी कर उसे पकड़ लिया। तलाशी लेने पर उसके कब्जे से एक अवैध धारदार तड़तड़ी चाकू बरामद हुआ।
पूछताछ में आरोपी ने अपना नाम सुरेन्द्र सिंह चौहान (27) निवासी पंचमूर्ति नगर, इंदौर बताया। आरोपी के पास चाकू रखने का कोई वैध लाइसेंस नहीं मिलने पर उसके खिलाफ आयुध अधिनियम की धारा 25 एवं 25(1B) के तहत प्रकरण दर्ज कर गिरफ्तार किया गया।
इस कार्रवाई में थाना प्रभारी संजीव श्रीवास्तव सहित प्रधान आरक्षक धर्मेन्द्र पाठक, आरक्षक धर्मेन्द्र सिंह, प्रमोद सिंह, अरुण सिंह चौहान, भूपेन्द्र सिंह एवं सैनिक स्वप्नेश की महत्वपूर्ण भूमिका रही।
#IndorePolice #ChhatripuraPolice #CrimeControl #IllegalWeapon #KnifeSeized ArmsAct IndoreNews PoliceAction ShadowAreaChecking MadhyaPradeshNews
Indore, Indore | Jun 29, 2026