मेहगांव: भिंड कलेक्टर संजीव श्रीवास्तव ने पुलिस अधीक्षक भिंड के प्रतिवेदन पर मेहगांव,गोहद के दो शस्त्र लाइसेंस किए निलंबित।
Mehgaon, Bhind | Dec 31, 2024 भिंड कलेक्टर संजीव श्रीवास्तव ने पुलिस अधीक्षक भिंड के प्रतिवेदन पर आयुध अधिनियम 1959 की धारा 17(3)b में निहित प्रावधानों का प्रयोग करते हुए दशरथ पुत्र निहाल सिंह जाट निवासी पाली थाना गोहद एवं गोपाल सिंह गौर पुत्र रामसिया गौर निवासी पिपरौली थाना मेहगांव का शस्त्र लाइसेंस निलंबित कर दिया है।यह आदेश मंगलवार को लगभग 1 बजे कलेक्टर कार्यालय भिंड से जारी किया गया।