बजरिया स्थित अग्रसेन सदन में भारत विकास परिषद शाखा मानटाउन के तत्वावधान में स्वैच्छिक रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। सुबह से ही युवा रक्तदान शिविर में भाग ले रहे हैं। रक्तदान शिविर में कम से कम 101 यूनिट रक्त एकत्रित करने का लक्ष्य रखा गया है। रक्तदान करने वाले युवाओं को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया।