सवाई माधोपुर: जिला निर्वाचन कार्यालय ने जारी किए आदेश, पहली बार अनिवार्य सेवाओं की कैटेगरी में मीडियाकर्मी भी शामिल
लोकसभा आम चुनाव-2024 में सर्विस वोटर्स के अलावा 11 विभागों में काम करने वाले कर्मचारियों को भी भारत निर्वाचन आयोग ने डाक मतपत्र के जरिए वोटिंग की सुविधा दी है। इस श्रेणी में पहली बार लोकसभा चुनावों में मीडियाकर्मियों को भी शामिल किया गया है। बिजली, पानी, रोडवेज, फायर फाइटर, चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारियों को भी इसमें शामिल किया है।