सवाई माधोपुर: ADR सेंटर में पैरालीगल वॉलंटियर्स के चार दिवसीय इंडक्शन प्रशिक्षण कार्यक्रम का हुआ शुभारंभ
राजस्थान राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण जयपुर के निर्देशानुसार जिला विधिक सेवा प्राधिकरण सवाई माधोपुर के तत्वाधान में जिले के पैरालीगल वॉलंटियर्स हेतु एडीआर सेन्टर में आयोजित चार दिवसीय इंडक्शन प्रशिक्षण कार्यक्रम का शुभारम्भ किया गया। प्राधिकरण अध्यक्ष ने इस दौरान पैरालीगल वॉलंटियर्स को उनके कर्तव्यों से अवगत कराया और बताया कि उनका काम समाज के कमजोर वर्ग के लोगों को उनके अधिकारों से अवगत करना है।