शाहजहांपुर: होमगार्ड भर्ती परीक्षा की प्रथम पाली शांतिपूर्ण संपन्न, परीक्षार्थियों ने कहा- पेपर हल्का कठिन लेकिन पास होने की उम्मीद
शाहजहांपुर।जनपद में आयोजित होमगार्ड भर्ती परीक्षा की प्रथम पाली शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुई। परीक्षा जनपद के 13 केंद्रों पर 25 से 27 अप्रैल तक दो पालियों में आयोजित की जा रही है। परीक्षा केंद्रों पर व्यवस्थाएं सुचारु रहीं और कहीं से किसी प्रकार की अव्यवस्था की सूचना नहीं मिली। परीक्षा देकर बाहर निकले परीक्षार्थियों ने बताया कि प्रश्नपत्र कुल मिलाकर ठीक रहा,