वाराणसी में बदमाशों ने लोडर चालक को गोली मारकर की हत्या, पुलिस जांच में जुटी
वाराणसी। भेलूपुर थाना क्षेत्र के बजरडीहा चौकी अंतर्गत सुदामापुर इलाके में गुरुवार रात साढ़े 11 बजे के आसपास लोडर चालक 34 वर्षीय सुरेश राजभर की अज्ञात हमलावरों ने गोली मारकर हत्या कर दी है। घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर भेलूपुर पुलिस सहित आलाधिकारी मौके पर पहुंच कर जांच में जुट गए। अज्ञात बदमाशों ने लोडर चालक सुरेश पर ताबड़तोड़ तीन गोलियां मारी।