झालरापाटन: चुनाव प्रशिक्षण में अनुपस्थित रहने पर 4 कार्मिकों को नोटिस, पंचायती राज चुनाव-2026 के मतदान दल में कार्रवाई
पंचायती राज चुनाव-2026 के लिए मतदान दलों के प्रशिक्षण में गैरहाजिर रहने पर चार कर्मचारियों को कारण बताओ नोटिस जारी किए गए हैं। इन कर्मचारियों को तय समय में अपना जवाब देने को कहा गया है। जिला निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि चारों कर्मचारी चुनाव जैसी जरूरी कार्य के प्रशिक्षण में अनुपस्थित रहे थे. सभी को तीन दिन में अपना जवाब देना होगा। अन्यथा कार्रवाई की जाएगी।