बसंतपुर: वीरपुर में वाहन जांच में सड़क पर उतरे थानाध्यक्ष और सर्किल इंस्पेक्टर, अपराध नियंत्रण और सड़क दुर्घटना को कम करने की पहल
वीरपुर थाना क्षेत्र के विश्वकर्मा चौक के समीप तीन कोणीय पर शनिवार की शाम करीब साढ़े छह बजे सघन वाहन जांच अभियान चलाया गया. भारी संख्या में पुलिस बल के साथ वीरपुर थानाध्यक्ष संजय दास और सर्किल इंस्पेक्टर मिथिलेश पाण्डेय मौजूद रहे. भीमनगर की ओर जाने वाली और भीमनगर से आने वाली सभी छोटे बड़े वाहनों की तलाशी ली गई. इस क्रम में बाइक चालकों के बाइक और उनके शरीर की