तीन परिवारों को बिछड़ते हुए बच्चा दिया महिला परामर्श केंद्र शाहजहांपुर आपको बता दें
*1-थाना सदर बाज़ार* जनपद शाहजहाँपुर के एक दंपति जिनकी शादी 02 वर्ष पूर्व हुई थी। आवेदक की पत्नी 04 माह से अपनी मायके में रह रही है। दोनों पक्षों को परिवार परामर्श केंद्र बुलाया गया और दोनों पक्षों की आपसी वार्ता कराई गई। आवेदक ने बताया मेरी पत्नी के ऑपरेशन से एक बेटी हुई थी जो डिलीवरी के तुरंत बाद खत्म हो गई। जिस कारण से हमारे बीच मतभेद हो गया था और मेरी पत्नी नाराज होकर अपनी मायके चली गई थी। मैं अपनी पत्नी को अपने साथ रखना चाहता हूँ । द्वितीय पक्ष का कहना है कि मेरा पति शराब पीता है। वह शराब पीकर मेरे साथ मारपीट करता है। मेरी सास भी मेरे साथ बुरा व्यवहार करती है। मेरा पति मुझे खाना खर्चा नहीं देता हैं। दोनों पक्षों को समझाया गया । दोनों पक्ष आपसी सहमति से समझौते को तैयार हैं। दोनों पक्षों को परिवार परामर्श केंद्र से सकुशल विदा किया गया है।
**2-थाना सेहरामऊ दक्षिणी* जनपद शाहजहाँपुर के एक दंपति जिनकी शादी लगभग 08 वर्ष पूर्व हुई थी। आवेदिका के 03 बच्चे हैं। आवेदिका 03 माह से अपनी मायके में रह रही है। दोनों पक्षों को परिवार परामर्श केंद्र बुलाया गया और दोनों पक्षों की आपसी वार्ता कराई गई। आवेदिका ने बताया कि मेरा पति शराब पीकर मेरे साथ मारपीट करता है। मेरे ससुराल वाले मेरे साथ झगड़ा करते है। अगर मेरे पति मुझे सही से रखें तो मैं अपने पति के साथ रहने के लिये तैयार हूँ । द्वितीय पक्ष ने बताया कि मैं अपनी पत्नी के साथ मारपीट नहीं करूंगा। मैं अपनी पत्नी को अपने साथ रखना चाहता हूँ। मैं अपनी पत्नी और बच्चों को लेकर बाहर रहूंगा। दोनों पक्षो को समझाया गया । दोनों पक्षो ने आपसी सहमति से समझौता कर लिया है। दोनों पक्षों को परिवार परामर्श केंद्र से सकुशल विदा किया गया है।
*3-थाना पुवायां जनपद शाहजहाँपुर* के एक दंपति जिनकी शादी 04 वर्ष पूर्व हुई थी। आवेदिका 01 वर्ष से अपने मायके में रह रही है। आवेदिका के पास एक बेटा हैं। दोनों पक्षों को परिवार परामर्श केंद्र बुलाया गया और दोनों पक्षों की आपसी वार्ता कराई गई आवेदिका ने बताया, मेरे पति मेरे साथ मारपीट करते हैं। मेरी ससुराल वाले भी मेरे साथ मारपीट करते हैं। मैं अपने पति के साथ जाना चाहती हूँ अगर वह मेरे साथ मारपीट न करे । द्वितीय पक्ष ने बताया कि मेरी पत्नी मुझसे झगड़ा करती है, मेरे साथ गाली गलौज करती है। मेरी पत्नी मेरे परिवार को भी गाली देती है। मैं अपनी पत्नी को साथ रखना चाहता हूँ। दोनों पक्षो को समझाया गया दोनों ने आपसी सहमति से समझौता कर लिया है। दोनों पक्षों को परिवार परामर्श केंद्र से सकुशल विदा किया गया है।
*इस मौके पर प्रभारी परिवार परामर्श केंद्र म0उ0नि0 मधु यादव, मुख्य आरक्षी चंद्रकांता, महिला आरक्षी निशा, महिला आरक्षी रश्मि चौधरी, महिला आरक्षी नेहा चौहान, महिला आरक्षी मोनिका कुमारी, महिला आरक्षी पिंकी आदि मौजूद रहे।*
Shahjahanpur, Shahjahanpur | Sep 28, 2026