कानपुर: पारिवारिक कार्यक्रम से लौटी नवविवाहिता ने पति से झगड़े के बाद फांसी लगाकर की आत्महत्या, पति ने किया आत्महत्या का प्रयास
भांजी की गोद भराई में शामिल होकर पति के साथ लौटी नवविवाहिता ने शुक्रवार रात कमरे में फंदा लगाकर सुसाइड कर ली। परिजनों ने शनिवार 11बजेबताया कि,समारोह में पति से झगड़ा हुआ था। इसके बाद विवाहिता ने फंदा लगा लिया। समारोह से लौटे मायके वालों को देखकर पति भाग निकला और घर जाकर आत्महत्या का प्रयास किया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच कर शव पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया।