नदबई: गृह राज्य मंत्री जवाहर सिंह बेढम नदबई पहुंचे, मंदिरों में की विशेष पूजा-अर्चना
गृह राज्य मंत्री जवाहर सिंह बेढम शनिवार को नदबई पहुंचे, वे स्थानीय कार्यक्रम में शामिल होने नगर रोड स्थित भीटकी मंदिर आए। उन्होंने नगर रोड स्थित भीटकी मंदिर और सिद्ध श्री प्राचीन काशीनाथ बालाजी मंदिर में विधि-विधान से पूजा-अर्चना की। इस दौरान उन्होंने प्रदेश में सुख-शांति और समृद्धि की कामना करते हुए मंदिर की परिक्रमा भी लगाई।